परिवर्तन यात्रा प्रेसवार्ता में नारायण चंदेल कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Estimated read time 1 min read


छत्तीसगढ समेत 4 राज्यों के आगामी नवम्बर के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी बीजेपी राज्य में परिवर्तन यात्रा पर है। जशपुर से निकली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 19 सितम्बर की शाम कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर पहुॅचे। वही पर आज बुद्धवार को सुबह छत्तीसगढ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान नारायण चंदेल के साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम और बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे, पूर्व मंत्री राम विचार नेताम, ओ पी चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता नललिश टोकने भी मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंदेल ने राज्य की कांग्रेस सरकार और उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी मंत्री के क्षेत्र में आदिवासियों भाइयों की जमीन में फर्जीवाड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग आदिवासी और किसानों से हमदर्दी की बात करते है। इस भूपेश सरकार के जमाने में कमीशन और करप्शन का खेल पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा है। विकास का काम पूरे तरीके से ठप है छत्तीसगढ़ में विकास पूरे तरीके से ठहर गया है इन सभी विषयों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमने परिवर्तन यात्रा निकाली है। उन्होंने आगे कहा कि हम भूपेश सरकार के असली चेहरे को उजागर करना चाहते है। नारायण चंदेल इस क्षेत्र के 16 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और मुख्यमंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि अगर इस प्रदेश में 16 लाख गरीबों को मकान नहीं मिल पा रहा है, तो इसके लिए आप दोषी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours