बैकुन्ठपुर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, आम सभा में भैयालाल बोले परिर्वतन तो तय है

Estimated read time 1 min read

रामविचार नेताम ने तीनो स्थानिय विधायको पर किया जमकर प्रहार कहा कि कोई अंतरराष्ट्रीय विधायक है तो कोई शराब, कोयले और रेत के अवैध कारोबार में है व्यस्त

3 घंटे देर से पहुंची परिवर्तन यात्रा बैकुंठपुर के नए नगर पालिका परिसर में आम सभा के साथ शुरू हुई । इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े ने बादलबोे बदलबो ये धारी भूपेश के भ्रष्टाचारी सरकार ला बदलबो के नारे के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया और यात्रा परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा देर से पहुंचने के कारण ज्यादा समय न लेते हुए मैं बड़े वक्ताओं को मंच पर आमंत्रित करता हूं । इस दौरान भैयालाल के नारो के साथ सभा स्थल गूंजता रहा तब उन्हे कहन पडा कि हमें भाजपा का नारा लगाना है न कि किसी व्यक्ति का। वही पर सभा को संबेधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने मंच पर सबसे ज्यादा समा बांधा। उन्होंने अभिवाजित कोरिया जिले के तीनों विधायकों को कमाल बताते हुए कहा कि यहां की एक विधायक 10 महिने विदेश में रहती है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बैकुंठपुर की जनता धन्य है जो ऐसे अंतरराष्ट्रीय विधायकों को झेल रही है। वहीं पर उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा में किसी भी विकास कार्य के न होने पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जब विधायक ऐसे होंगे तो काम कैसे होगा। उन्होंने कहा कि यहा एक विधायक तो ऐसे हैं जो शराब और कोयले का अवैध कारोबार करते हैं तो तीसरे विधायक का हाल ये है कि जब हम सत्ता में थे तो वह विधायक रेट की गाड़ियों के आगे लेट जाया करते थे वहीं पर आज वो विधायक रात के 12 बजे से सुबह 4 बजे तक नाके पर बैठकर रेत के वाहनों से अवैध वसूली करते हैं ।

अभी तो पता चला है कि इन विधायकों के द्वारा जुआ सट्टा भी खिलाया जाता है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोठान घोटाला, शराब घोटाला, मीनिंग घोटाला एवं जिस धान की खरीदी का दवा भूपेश सरकार कर रही है उसमें से 80 प्रतिशत पैसा तो हमारी केंद्र की मोदी सरकार दे रही है इसके बावजूद भी भूपेश की लबरा सरकार उसे अपना बता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में हजारों क्ंिवटल धान चूहे खा जाने की बात प्रदेश सरकार करती है हमारी सरकार आई तो इन बड़े-बड़े चूहो को हम जेल में डाल देंगे । इसलिए इस सरकार को बदलना जरूरी है जितना भ्रष्टाचारी लोग हैं उन लोग को उल्टा लटकाया जाएगा ।
वहीं पर परिवर्तन यात्रा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 2003 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाला था तब मैं दिलीप सिंह जूदेव के साथ परिवर्तन यात्रा पर निकला था भाजपा और यात्राओं का अपना इतिहास रहा है । उन्होंने भूपेश सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि भूपेश बघेल ऐसे व्यक्ति है जो लोगों के प्रश्न पूछे जाने पर तैश में आ जाते हैं उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा के दौरान उनसे प्रश्न पूछा था कि 5000 से ज्यादा घोषणा जो आप कर चुके हैं उसके लिए उसे पूरा करने के लिए धन कहां से लाओगे। यह लबरा और झूठी सरकार है एक हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी की कसम खाने वाले भूपेश सरकार ने कोरोना काल में जब लोगों की दवा की जरूरत थी तो यह सरकार घर-घर शराब पहुंचाने में व्यस्त थी । इस दौरान परिवर्तन यात्रा एवं आम सभा के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक, पूर्वमंत्री रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, प्रदेश के पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, भानुपाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, अनिल साहू सहित सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours