पुलिसकर्मी के आत्म हत्या से जिले में सनसनी

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले में पटना थाना के अंतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र कटकोना में पदस्थ पुलिस कर्मी राजू पाण्ड़ेय ने बुधवार को सुबह लगभग 10.30 बजे के बीच अपने क्वार्टर में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। हालांकि इस दौरान आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, कोरिया पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना निवासी स्व. बंशीधर पाण्ड़ेय के बड़े पुत्र राजू पाण्ड़ेय नगर सैनिक के रूप में पुलिस सहायता केन्द्र कटकोना में पदस्थ था, बुधवार को राजू पाण्ड़ेय करीब 10.30 अपने चचेरे भाई पंकज पाण्ड़ेय को फोन कर बोला कि अब मैं जा रहा हूं । बच्चों व परिवार के सदस्यों को सम्हालना और फोन काट दिया और स्वीचआफ कर दिया। पंकज ने तुरंत उसके छोटे भाई राजकुमार पाण्ड़ेय को यह बात बताया और बिना देर किये राजकुमार पाण्ड़ेय बाईक से कटकोना उसके क्वार्टर में पहुंच गए । दरवाजा भीतर से बंद था, दरवाजा तोड़ कर भीतर घुंसे तो राजू पाण्ड़ेय फांसी के फंदे पर झूल रहा था, तत्काल उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार कर एसईसीएल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना ले जाते समय राजू पाण्डेय की मौत हो गई। पुलिस मामला पंजीबद्व कर जांच करते हुए आत्म हत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जिसका खुलासा जल्द ही पुलिस करेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours