महिला आरक्षण बिल के पारित होने के बाद महिलाओ ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। गुरुवार को राज्यसभा में यह बिल निर्विरोध पास हो गया। बिल के पास होने के बाद क्षेत्र की महिलाओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। विदित हो कि महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाता है।
लालमुनि यादव
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के निर्विरोध तरीके से पास होने के बाद कांग्रेस की नेत्री व शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव ने अपनी खुशी व्यक्ति की । उन्होंने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं। यह कानून का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।’ उन्होंने इस बिल के कार्यान्वयन पर चिंता जताते हुए कहा, ‘यह जानकर दुखी हूं कि महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू नहीं किया जा सकता है।’
नवीता शिवहरे
बैकुन्ठपुर नगर पालिका की अध्यक्ष नविता शिवहरे ने महिला आरक्षण बिल के राज्य सभा में पास होने के बाद कहा, ‘आज महिलाएं जश्न मना रही हैं। इस बिल के पास होने पर हम सभी बहुत खुश हैं । पीएम मोदी ने वास्तव में इस बिल के पास होने के सपने को पूरा कर दिया । उन्होंने बिल को दो दिनों में पेश और पारित करने का नेतृत्व किया।’
अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह
कांग्रेसी नेत्री व बैकुन्ठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने इस बिल को ऐतिहासित बताते हुए कहा, ‘आखिरकार यह बिल दोनों सदनों से पास हो गया । यह हमारे देश की महिलाओं के लिए आनंद का क्षण हैं। इस बिल को ओबीसी उप-कोटा के साथ जल्द लागू किया जाए।
आशा महेश साहू
कांग्रेस नेत्री व बैकुन्ठपुर जनपद की उपाध्यक्ष आशा महेश साहू ने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार किया। उन्होने कहा कि कई वर्षों से महिला आरक्षण बिल लटका हुआ था, उसे केन्द्र सरकार द्वारा पास किया है । उन्होंने कहा कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और अब महिला आरक्षण बिल पास होने से राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी सहभागिता और बढ़ेगी।
साधना जायसवाल
कांग्रेसी नेत्री व पार्षद साधना जायसवाल महिला आरक्षण बिल पास होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह सरकार के इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की महिला एक राष्ट्रपति के पद पर काबिज है । आज महिलाएं समाज के अन्य बड़े पदों पर भी कार्यरत हैं।
रिमा जायसवाल
बैकुन्ठपुर नगर पालिका की पार्षद व भाजपा नेत्री रिमा जायसवाल ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में अब महिला आरक्षण बिल पास होने से राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी अधिक बढ़ जाएगी और महिलाएं नीति निर्धारण में अपना अहम योगदान दे पाएंगी।
शिल्पी गुप्ता
भाजपा नेत्री व बैकुन्ठपुर नगर पालिका के पार्षद शिल्पी गुप्ता ने कहा कि दशकों तक देश पर एक छत्र राज करने वाली कांग्रेस ने इसे एक मुद्दा बनाए रखा, लेकिन भाजपा सरकार ने महिलाओं के हक में इस बिल को पास करवाया है, जिसका निश्चित तौर पर उन्हें चुनावों में लाभ मिलेगा।
as








+ There are no comments
Add yours