2 सूदखोरों को पुलिस ने दबोचा, 2 लाख के एवज में 5 लाख की वसुली फिर भी मांग रहे थे पैंसे

Estimated read time 1 min read

सूदखोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से सूदखोरों में हड़कंप मच गया है। गत दिवस बैकुन्ठपुर में दो सूदखोर पकड़ा गया। चरचा निवासी देवदास की शिकायत पर यह कार्यवाई की गई। मामले के सबंध में मिला जानकारी के अनुसार सूदखोर जीमल उर्फ राजू पिता अश्फाक उम्र 45 वर्ष निवासी डबरीपारा बैकुन्ठपुर और इम्तियाज पिता सिराज अहमद उम्र 28 वर्ष निवासी डबरीपारा बैकुन्ठपुर के द्धारा आवेदक को जरुरत पडने पर 2 लाख रुपये दिया जिस पर तय 20 फिसद माशिक ब्याज की दर से 60-60 हजार रु. दिया गया।दोनो आरोपी सूदखोरो के द्धारा 2 लाख के एवज में आवेदक से लगभग 5 लाख रु धमका चमका कर लिया जा चुका है। इसी दौरान इनके खाते से 2 सितम्बर को 75 हजार लिया गया है। इस आधार पर पुलिस ने धारा 384,341,294,506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियो से पुलिस ने 7 नग हस्ताक्षर किया हुआ ब्लैंक चेक व 3 नग एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया। गौरतलब हो कि जिले में हर क्षेत्र में सूदखोरी का अवैध धंधा चल रहा है। खासकर कोयलांचल में इसकी जड़ जमीं हुई है। सूदखोरी की वजह से अधिकांश लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। वहीं समय-समय पर लोग आत्महत्या भी करते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours