आंगनबाड़ी केंद्र केनापारा में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा महिलाओं को बेहतर पोषण आहार देने, गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई । कार्यक्रम में माताओ का सबोधित करते हुए नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि गोद भराई का मुख्य उद्देशय गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए।
as


+ There are no comments
Add yours