कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के खरवत में शनिवार की सुबह एक पिकअप और कार की भिड़ंत हो गई । जिसमें कर के परखच्चे उड़ गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए पिकअप क्रमांक यू.पी. 64 बी.टी. 0989 के चालक रामाशंकर यादव ने बताया कि वह जिला चंदौली के कररी गांव से आ रहा है एवं मध्य प्रदेश के बिजूरी अपने बेटे के घर गाय लेकर जा रहा था। जबकि इस दौरान शनिवार की सुबह 05 के आसपास मध्य प्रदेश के सीधी से कुदरगढ़ जा रही तेज रफतार कार क्रमांक एम.पी. 66 सी. 5718 ने अचानक नियंत्रण खोया और आकर विपरीत दिशा में हमारी पिकअप से टकरा गया । जिससे मुझे भी मुंह और हाथ में चोट लगी है । इस दौरान उन्होंने कहा कि इसकी सूचना देने हम नजदीकी थाना चरचा पहुंच कर दी । इस संबंध में चरचा पुलिस का कहना है कि घटना की जांच चल रही है पुलिस के द्धारा सभी घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया।



+ There are no comments
Add yours