विधायक भैयालाल राजवाडे की मदद से मृतको का शव पहुॅचा गृहग्राम, हुआ अंतिम संस्कार

Estimated read time 0 min read

21 फरवरी को कोरिया जिले के बैकुंठपुर के आमापारा निवासियों की मिर्जापुर में सड़क हादसे में दुखद मौत के बाद बैकुंठपुर विधायक एवं प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर मृतक समय लाल एवं निरबलीया बाई के शव को एम्बुलेंस से उनके घर तक छोड़ने का आग्रह किया । जिसके बाद मिर्जापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दोनों मृतकों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया । मिर्जापुर से बैकुंठपुर की दूरी लगभग 350 किलोमीटर बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों का शव लेकर एम्बुलेंस शुक्रवार की सुबह मृतकों के गांव पहुंचा जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours