उठाव नहीं, समितियों में पड़ा है 4.5 लाख क्विंटल धान…..

Estimated read time 1 min read

सूखत की चिंता परेशान कर रही खरीदी प्रभारीयो को

मार्च आने को है जिले में धान उठाव व्यवस्था को लेकर धान उपार्जन केंद्रों में उठाव नही होने से खरीदी प्रभारियो की माथे की लकिरें अब चौडी होती जा रही है। कोरिया जिले में 63 फिसद धान का उठाव हो गया है। इसके बावजूद अभी भी क्षेत्र में 4.5 लाख क्विंटल धान समितियों में पड़ा हुआ है। इसके विपरित जिले के 22 खरीदी केन्द्रो में से 7 खरीदी केन्द्रो का बुरा हाल है। कई खरीदी केन्द्रो पर 50 प्रतिशत भी धान का उठाव नहीं हो पाया है। धान उठाव को लेकर धीरे-धीरे समस्या बढ़ती जा रही है। खरीदी प्रभारियों ने बताया कि जिले में अब तक 37 फिसद धान का उठाव नही हुआ है।
जिले के कई के धान खरीदी प्रभारियों ने उठाव को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। खरीदी प्रभारियों का कहना है कि जिले के 99 फिसद उठाव हो चुका है जबकि कही कही 65 फिसद शेष है। समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण गर्मी बढ़ने से धान तौल में कमी आ रही है। प्रत्येक वारदाने में दो से तीन किलो की कमी आ रही है। तौल कम होने पर मिलर परिवहन नहीं कर रहे हैं।

फैक्ट फाईल

खरीदी केन्द्रो की संख्या – 22
कुल खरीदी – 1242653.20 क्वि.
अब तक उठाव – 785670 क्वि.
शेष मात्रा – 456983.20 क्वि.
शेष उठाव का फिसद – 36.77
सबसे अधिक उठाव अकलासरई में – 99.98 फिसद
सबसे कम उठाव कटगोडी में – 25.36 फिसद
सबसे अधिक खरीदी पटना में – 134352 क्वि.
पटना में उठाव – 77 फिसद

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours