एमसीबी डीपीएम सुलेमान खान को हटाया ….. पुष्पेन्द्र सोनी लेंगे प्रभार

Estimated read time 1 min read

एमसीबी जिले के डीपीएम सुलेमान खान को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक ने कोरिया जिले में ही पदस्थ आरएमएचसीएच सलाहकार पुष्पेन्द्र सोनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला कोरिया को अपने मूल्य कार्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक एमसीबी जिले का जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार लेने का आदेश दिया है। मिशन संचालक ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है आदेश 4 मार्च 2024 का बताया जा रहा है।
बताते चलें कि कुछ दिनो पहले ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक ने एमसीबी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर जिले के प्रभारी डीपीएम सुलेमान खान के विरुद्ध उचित कार्रवाई एवं नियंत्रण स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। विदित हो कि शिकायत पर एमसीबी जिले के प्रभारी डीपीएम सुलेमान खान के विरुद्ध करवाई की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मिली भगत से एमसीबी जिले के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाने शिकायत हुई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours