जारी होगी पहली किश्त को लेकर महिलाओ में उत्साह
बैकुण्ठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने महतारी वंदन योजना पर लाभ पाने वाली सभी महिलाओ को अपनी शुभकामनाये देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 1 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है। महिलाओं को 12 हजार रुपये वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 7 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश की लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। उनोने कहा कि हमने चुनाव पूर्व जो घोषणा किया था उसे पूरा किया है।
विदित हो कि कोरिया में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 8 मार्च की जगह अब 7 मार्च दी जा रही है। इस योजना के कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जाएगा। सीएम विष्णु देव साय प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के हाथों सभी पात्र महिलाओं को पहली किस्त दिलाने की तैयारी चल रही है। महतारी वन्दन योजना को लेकर अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि 7 मार्च को आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां समय पर करें। उन्होंने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर व जनपद पंचायत सोनहत के सीईओ को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है, इसमें पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बता दें इस योजना से जिले के 60 हजार से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि आएगी।

+ There are no comments
Add yours