कायस्थ समाज का जिला स्तरीय स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन

Estimated read time 1 min read

श्री चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण कराने का लिय निर्णय

कायस्थ समाज का जिला स्तरीय स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन कोरियाजिलामुख्यालय बैकुठंपुर के प्रेमाबाग में आयोजित किया गया। आम तौर पर माना जाता है कि सभ्य, उन्नत एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण में कायस्थों की भूमिका सदैव ही अग्रणी रही है। इसी व्यवहारिक व वैचारिक धरातल के दृष्टिगत गत दिवस बैकुंठपुर के प्रेमाबाग स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जिले के कायस्थ समाज के द्वारा जिला स्तरीय स्नेह-मिलन का आयोजन किया गया । इस दौरान सबसे पहले समाज के लोगो द्धारा अपने इष्ट चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं समूह आरती कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस आयोजन में उपस्थित सभी आयु वर्ग के लोगों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम में बच्चों ने जलेबी कूद का आनंद लिया वहीं महिलाओं ने कुर्सी दौड़ में अपनी सहभागिता निभाई । जिले में कायस्थों की व्यापक व प्रभावी उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजन में कायस्थ समाज ने आने वाले समय में श्री चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण का भी निर्णय लिया है । देर शाम तक चले इस आयोजन का समापन भोज के साथ संपन्न हुआ ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours