5480 छात्रो ने लिया दोनो परिक्षा में भाग जिसमें 315 पूरक व 474 हुए फेल


03 –

छत्तीसगढ़ सीबीबीएसई 10वीं व 12वी बोर्ड शिक्षा सत्र रिजल्ट 2023-24 जारी कर दी गयी है। इसमें कोरिया जिले के लगभग 5480 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट भी शामिल है। इससे पूर्व परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्सुकत में बडी कठिनाईयो का सामना करना पडा। क्योकि सर्वर के नही खुलने से छात्रो को अपने परिणाम देखने के लिए खासा मसक्कत करना पडा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में जारी परिणम एक बार फिर जिले के लड़कियों ने बाजी मारी है। माशीम के द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों में नजर डाली जाए तो दसवीं के परीक्षा में कोरिया जिले में इस बार 3092 रजिस्टर्ड छात्र/छात्राए में 1446 छात्र एवं 1646 छात्राएं थी वहीं पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 3036 छात्र में 1408 छात्र व 1628 छात्राएं शामिल थी । जिन 3035 छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया उसमें 1407 छात्र व 1628 छात्राएं रही जबकि एक छात्रा का रिजल्ट विभिन्न कारणो से रोका गया है। दसवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में कुल 1327 छात्र/छात्राएं पास हुई । जिसमें से 516 छात्र व 811 छात्राएं रहे। वहीं पर द्वितीय श्रेणी में पास होने वाले 1130 पास हुए जिसमें 532 छात्र व 598 छात्राएं रहे। 100 छात्र/छात्राएं तृतीय श्रेणी में पास हुई जिसमें 65 छात्र एवं 35 छात्राएं थीं जबकि 153 सप्लीमेंट्री आए जिसमें 84 छात्र एवं 69 छात्राएं रही। जबकि 325 लोग 10वीं में इस बार फेल हुए जिसमें 210 छात्र एवं 115 छात्राएं रहे। परिक्षा में जिन 2557 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी किया गया उसमें 1113 छात्र एवं 1444 छात्राएं उत्तीर्ण हुए । परिक्षा में उतीर्ण होने वालो का प्रतिशत 84.25 रहा जिसमें 79.10 प्रतिशत छात्र व 88.89 प्रतिशत छात्राऐ पास हुई।

10वी का छात्र सिद्धार्थ सिंह अपने माता पिता के साथ

12वी के परिणाम

12वीं कक्षा में इस बार कोरिया जिले से 2473 छात्र/छात्राएं पंजीकृत हुए जिसमें 1099 छात्र एवं 1374 छात्राएं थी । जबकि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 2444 छात्रो में 1081 छात्र व 1363 छात्राएं रही । बोर्ड द्धारा 2444 छात्र-छात्राओं के घोषित परिणाम में 1081 छात्र एवं 1363 छात्राएं उत्तीर्ण हुई । जिसमें 994 प्रथम श्रेणी में पास हुए जिसमें 389 छात्र व 605 छात्राएं रही । द्वितीय श्रेणी में 247 छात्र/छात्राएं उत्तीर्ण हुए जिसमें 485 छात्र व 562 छात्राएं रहे । वहीं पर तृतीय श्रेणी में कुल 91 छात्र/छात्राए उत्तीर्ण हुए जिसमें 58 छात्र एवं 33 छात्राएं रही । जबकि 162 पूरक आने वाले छात्रों में 72 छात्र एवं 90 छात्राएं रही। जबकि 149 फेल होने वाले छात्र/छात्राओं में 76 छात्र एवं 73 छात्राएं रही। इस तरह कुल 3133 उतीर्ण छात्रो में 933 छात्र एवं 1200 छात्राएं रही । जिले में 12वीं परीक्षा में 87.27 प्रतिशत रिजल्ट रहा जिसमें 86.30 प्रतिशत छात्रों का तो 88.04 छात्राओं ने हासिल किया ।

12वी के छात्र, तेज प्रताप राजवाडे अपने पिता के साथ

जिले के ये रहे टापर

12वीं परीक्षा में कोरिया जिले से जिन दो छात्रों के सर्वाधिक प्राप्त किया । उसमें आशुतोष पिता ओम प्रकाश शकुंतला सरस्वती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने 468 अंक व 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं पर 12वी के ही तेज प्रताप राजवाड़े पिता राजेंद्र प्रसाद शासकीय मॉडल रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल ने 468 अंको के साथ 93.60 प्रतिशत सफलता प्राप्त किया। दूसरी ओर दसवीं कक्षा के सिद्धार्थ सिंह पिता प्रकाश सिंह बैकुंठपुर निवासी ने 600 अंकों में से 582 अंक प्राप्त किए जिनकी सफलता का प्रतिशत 97 रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours