गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने बैकुठंपुर नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर ने बीच शहर में कचरा डंपिंग सेंटर बना दिया है। उन्होने कहा कि जेल तालाब के सामने कचरा डंपिंग सेंटर बना दिया गया है यहां का कचरा उड़ उड़ कर जेल तालाब में समा रहा है यहां डालें जा रहे सड़ा गला कचरा को यहां चरने वाले पशुओ यहां का डाला हुआ कचरा खाते दिख जाएंगे। इस कारण आने वाले दिनों में गंभीर बीमारी फैलेने की आशंका है। कचरा डिस्पोजिंग का बैकुंठपुर नगर पालिका के पास कोई प्लानिंग नहीं है जहां पा रहे हैं वहां कचरा को डंप कर दे रहे हैं लाखों रुपए की पड़ी हुई कचरा डिस्पोजल की मशीन पड़े-पड़े कबाड़ में तब्दील हो रही है ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours