मौसम का मिजाज बदलने से क्षेत्र में तापमान में कमी आई और गर्मी से राहत मिली। शनिवार की दोपहर 01 बजे खेत्र में हुई हल्की बारिश ने तापमान में राहत दिया। इसी दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री की कमी देखी गई।

लगातार क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। तेज धूप के साथ ही तेज हवाओं का प्रभाव रहा। बैकुठंपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका व चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के भी कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार अगले कुछ दिनो तक बने रहेंगे। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई।

डाक्टरों की सलाह बचकर रहें

इस बदलते मौसम को देखते हुए डाक्टरों की सलाह है कि अब अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए कुछ जरूरी बातों पर अमल करना होगा । डॉक्टरो का कहना है कि गर्मी में कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अचानक बदले हुए मौसम से बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखें, वरना बीमार पड़ सकते हैं। पानी खूब पिएं और धूप में बाहर निकलते हैं तो सिर को ढक कर बाहर निकलें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours