10वी और 12वी में गत दिवस परिक्षा परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रो के अंक कम आये हैं या जो छात्र पूरक आये हैं यदि वो अपने प्राप्त अंको से संतुष्ट नही है वो 23 मई तक तक पुनर्मूल्यांकन/पुनर्गणना का आवेदन कर सकतेें हैं। क्रेडिट योजना के तहत कोई परीक्षार्थी जितने विषयों में पास है उन अंकों की क्रेडिट लेकर वह बाकी विषयों के लिए परीक्षा दे सकेगा। फेल और पूरक वाले छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होकर अपना रिजल्ट सुधार सकेंगे। इसके अलावा ऐसे परीक्षार्थी जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। वह बोर्ड परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन-पुनर्गणना करा सकेंगे। इसके लिए 23 मई तक मौका मिलेगा। 10वीं की परीक्षा के 3092 परीक्षार्थियों में से 01 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया हैं, जबकि 153 छात्रा पूरक आये हैं। वही पर 12वी के 2444 पंजीकृत छात्रो में से 149 छात्र पूरक घोषित किये गये हैं।

जुलाई-अगस्त होगी पूरक परीक्षा

इसके अतिरिक्त पांच परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। 12वीं में 149 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। वही पर 10 वी में 153 छात्र पूरक आये है जबकि कुल 01 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गया है। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि जुलाई अगस्त में पूरक परिक्षा होने की संभावना है।

बोर्ड परीक्षा में फेल परीक्षार्थी न हों निराश

10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा में जो परीक्षार्थी फेल हुए हैं या उन्हें किसी न किसी विषय में पूरक की पात्रता मिली है। ऐसे परीक्षार्थी को पास होने का एक और मौका मिलने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल जुलाई-अगस्त में पूरक व क्रेडिट योजना परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए जून में निर्देश जारी किए जाएंगे।

सीजी बोर्ड रीचेकिंग फॉर्म 2024 के परिणाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड छात्रों को परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन करके अपने कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकों को दोबारा जांचने का विकल्प देता है। 10वीं और 12वीं रीचेकिंग परिणाम जुलाई 2024 में आने की उम्मीद है। पिछले साल, पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2 जुलाई 2024 को जारी हुआ था।

ये देना होगा शुल्क

रायपुर बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं रीचेकिंग के लिए कुछ शुल्क लेता है। अंकों के पुनः योग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये प्रति विषय है। जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय 500 रुपये का भुगतान करना होगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीजीबीएसई रीचेकिंग फॉर्म 2024 छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने अंकों के पुनः सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours