चखने की दुकान पर महफिल सजाने के कारण पहले भी विभाग के कर्मचारी पहुॅच चुकें हैं थाने.
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कंचनपुर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से सामने चखना दुकान के करीब खुले में फेंकी जा रही शराब की बोतले कार्यालय का मूड बताने को काफी है। लगातार या खबरें आती रही है कि इस चखना दुकान के संचालक द्वारा शराब भी परोसी जाती है और वहीं पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी सरकारी ड्यूटी के आधे समय चखना दुकान की कुर्सी तोड़ते रहते हैं। विगत वर्षों में यहा के कर्मचारियों को दो बार पुलिस भी उठकर इन्हीं हरकतों के लिए थाना ले जा चुकी है। किंतु अपनी पहुंच और उच्च अधिकारियों से माफी मांगने के बाद यह हवालात की हवा खाने से बच गए । किंतु एक बार फिर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सामने चखना दुकान गुलजार नजर आने लगा है । बताया जाता है कि बड़े जोरों शोरों से शराब की महफिल एक बार फिर यहां सजने लगी है किसी भी सरकारी कार्यालय के सामने इस तरीके की गतिविधि पर जिला प्रशासन को तत्काल कड़ाई से संज्ञान लेने की जरुरत है। यह बात किसी से छुपा नही है जिले के वर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समेत इसे पूर्व के अधिकारियों को भी यह बात भली-भांति मालूम रही है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों के द्वारा यहां बैठकर शराब खोरी की जाती है किंतु फिर भी वे कार्यालय की बदनामी से बचाने इनके करतूतो पर पर्देदारी करते रहे हैं।





+ There are no comments
Add yours