कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित जिला अस्पताल की बदहाली का दास्तान दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है अब तो हालात यहां तक पहुंच गई है कि मरीज को जिला अस्पताल में इलाज तक मिलना बंद हो गया है। जिला अस्पताल में कैंसर का रुप ले चुके अव्यवस्था लेकर भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने पहले मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर खरी खोटी सुनाई एवं उन्होंने साफ कहा कि अपने अव्यवस्था को सुधार ले अन्यथा उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए ।
इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के नवनियुक्त अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र बनसरिया को भी कई बार फोन लगाया । किंतु आदत से मजबूर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उनका फोन अटेंड करने की जरूरत नहीं समझी । उन्होंने कहा कि मेरे पास मरीजों के परिजनों के लगातार फोन आ रहा है कि उन्हें जिला अस्पताल में कोई डॉक्टर देखने वाला नहीं है । उन्होंने कहा कि इस तरीके की व्यवस्था को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

कैंसर बन चुकी है कर्मियोे का आदत

विदित हो कि जिला अस्पताल बैकुंठपुर में जब भी किसी अधिकारी ने वर्षो से जड जमाये अव्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाया तो जिला अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टर सभी संगठित होकर उसके खिलाफ लगातार मोर्चा खोलते रहे हैं । अब देखना होगा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के नाक के नीचे चल रहे इस तरीके के खेल को भाजपा सरकार में भी सुधर जा सकता है या फिर कांग्रेस सरकार से व्यवस्था और बदहाली पर प्रधानमंत्री मोदी के सिपाही भी आत्म सर्मपण कर देते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours