पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को कोरिय जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में प्रर्दशन किया। इस दौरान पहले कांग्रेस ने भाजपा को जमकर कोसा। कांग्रेस ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है। प्रदेश के साथ साथ हमारे जिले में भी बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता व किसान परेशान है। विद्युत दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी व अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का निर्णय किया। इसके माध्यम से सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दर को वापस लिए जाने और प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद कर प्रदेश की आमजनता समेत किसान भाइयों को राहत पहुंचाए जाने की मांग की गई।
कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग बैकुंठपुर कोरिया के कनिष्ठ यंत्री ज्ञापन सौपा और अपनी मांगों राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा । इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह वरिष्ठ महिला कांग्रेसी संगीता राजवाड़े सहित सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधानसभा में भी उठेगा मुद्दा
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि हम जनता को प्रदेश सरकार की बिजली की कमियों के साथ साथ कार्यकर्ता लोगों को ये भी बताएंगे कि कांग्रेस सरकार में हाफ बिजली बिल का लगातार लाभ मिलता रहा। इसके अलावा अघोषित कटौती की शिकायतें भी नहीं आई। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर शहर से गांवों तक माहौल बनाने की तैयारी करेगी और विधानसभा के मानसून सत्र में भी विपक्ष इस मुद्दे को उठाकर सरकार को जमकर घेरती नजर आएगी।


+ There are no comments
Add yours