बदलते तापमान और मौसम से सावधान रहने की दी सलाह
चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है इस तरह के रंग बदलते मौसम के बारे में डॉ प्रिंस जायसवाल का कहना है कि उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान में बढ़ोतरी व आर्द्रता अधिक होने के चलते गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बारिश होते ही बढ़ा बीमारियों का खतरा बारिश के मौसम शुरू होते ही तरह-तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगी है। इस मौसम में डायरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर व मलेरिया सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है। उन्होने ने बताया कि टाइफाइड व डायरिया खराब खाने-पीने से होता है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या भी रहती है कुछ बैक्टीरिया वायरल फीवर का कारण भी बन जाते हैं। खान-पान व रहने की बेहतर व्यवस्था के बदौलत बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौसम में हर उम्र के लोगों को थोड़ी सी असावधानी होने पर बीमारी अपने चपेट में ले लेती है सावधान रहने की जरूरत है। इस मौसम में चिकेनगुनिया, डेंगू, मलेरिया के साथ बच्चों में संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कहीं भी पानी जमा नहीं होने दें। इस मौसम में जितना हो सके पानी उबाल कर ही पीना जरूरी है। सोते वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

+ There are no comments
Add yours