सूरजपुर जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल ने आईजी, सरगुजा संभाग, एस पी सूरजपुर, एसपी कोरिया और मिशन संचालक राष्टीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्धारा उनकी फर्जी दस्तावेज तैयार कर सोसल मिडिया में डाल दूष्प्रचार करने की लिखित शिकायत किया है। उन्होने कहा कि 25.07.2024 को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर से संदर्भित पत्र के माध्यम से आवेदक के पी.जी. डिग्री संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के संबंध में संबंधित विश्वविद्यालय से मेरे विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्र प्राप्त हुआ है, जिसे कोरिया एवं सूरजपुर जिले के विभिन्न व्यक्तियों/पत्रकारों को मेरी छवि धूमिल व परेशान करने के नियत से व्हॉटसाप पर प्रेषित किया गया है।
जबकि मेरे द्वारा कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर छ०ग० में अपनी उपस्थिति देते हुए उक्त संबंध में जानकारी चाही गई परंतु अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रेषित कोई भी दस्तावेज कार्यालय में प्राप्त नहीं हुए हैं।

उक्त संबंध में लेख है कि सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत प्राप्त जानकारी अनुसार संजय जायसवाल, पार्षद, वार्ड-20, बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ०ग० के द्वारा अनाधिकृत तौर पर मेरे पी.जी. डिग्री एवं अंकसूची की प्रति प्राप्त कर दिनांक 31.01.2024 को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नवा रायपुर में मेरे पी.जी. डिग्री के संबंध में जांच कराये जाने के संबंध में शिकायत किया गया था।

उक्त शिकायत के आधार पर अवर सचिव, छ०गे० शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन छ०ग० को उक्त प्रकरण पर जांच कर आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था।

उक्त संदर्भित पत्र के तारतम्य में मिषन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छ०ग० के द्वारा मेरे पी.जी. डिग्री संबंधित समस्त दस्तावेजों का सत्यापन/परीक्षण विष्वविद्यालय से कराया गया, जिसमें संजय जायसवाल के द्वारा किये गये समस्त शिकायत असत्य, तथ्यहीन एवं निराधार पाया गया।

शिकायतकर्ता संजय जायसवाल के द्वारा अपने पूर्व में किये गये शिकायत के परिणाम से अवगत होने के बजाय बिना साक्ष्य एवं वास्तविक तथ्य के मेरे विरूद्ध दिनांक 21.05.2024 को थाना सूरजपुर में फर्जी शिकायत प्रेषित कर मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने से मेरी प्रतिष्ठा समाज एवं शासकीय विभागों में मेरे जानने व पहचानने वाले एवं अन्य लोंगों के बी धूमिल हुई है तथा वर्तमान में भी हो रही है जिससे मैं मानसिक, आर्थिक रूप से आहत हुआ हूँ। दतोपरांत मेरे द्वारा पुलिस थाना, सूरजपुर, जिला सूरजपुर छ०ग० में उपस्थित होकर अपना कथन एवं संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराया गया था।

मेरे द्वारा लगातार पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित पुलिस आवेदन / शिकायत पत्र प्रेषित किया गया है कि प्रभावशाली व्यक्तियों के द्वारा प्रत्यक्ष एवं अमृत्यक्ष तौर पर तरह-तरह के झूठे आरोपों एवं शिकायतों के माध्यम से लगातार मुझे परेशान किया जा रहा है। इससे मुझे आषंका हो गई है कि इन प्रभावशाली व्यक्तियों के द्वारा मुझे किसी भी प्रकार के सुनियोजित षड़यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा सकता है। इसलिए उक्त कूटरचित दस्तावेजों पर कराकर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने का कष्ट करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours