नेशनल और स्टेट हाईवे सहित ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की सड़कों पर भटक रहे पालतू पशु

भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने पशुपालकों से आग्रह करते हुए कहा है कि वे अपने गोवंश को सड़कों पर खुला न छोड़ें। सड़क पर पाए जाने वाले गोवंश को स्थानीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा गोठान में पहुंचा दिया जाएगा। इस अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गोपालक अपने मवेशियों को सड़कों पर भटकने से बचाए और शासन-प्रशासन को सहयोग करें। पिछले दो महिने से प्रशासन इसके लिए मुहिम चला रहा है किन्तु सहयोग न मिलने के कारण सब फेल हो जा रहा है। उन्होनेे कहा कि नेशनल और स्टेट हाईवे सहित ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की सड़कों पर पालतू पशु भटक रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की चपेट में आकर न केवल यह घायल होते हैं बल्कि दुर्घटना में जन-धन और पशु सबकी हानि होती है। पडोसी जिले से भी पशुओ को लाकर कोरिया में छोडा जा रहा है इसलिए उन्होने पुलिस विभाग से भी कहा है कि इसे रोका जाये।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours