बैकुंठपर नगर पालिका परिसर में नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी के आव्हान पर आज सोमवार को नगरीय निकाय में एक दिवसीय हड़ताल की गई है। इसमें निकाय के कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से केवल दो मांगे रखी है। चूकि समय पर वेतन न मिलने से नगरीय निकायो के अधिकारी/कर्मचारी बुजुर्गाे की दवाई, बच्चो की पढ़ाई, घर का राशन जैसे मूलभूत दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ होते है इन दायित्वों को निभाने के लिए उन्हें बैंक या संस्थाओं से ऋण लेना पड़ता है जो कि उचित नहीं है, जिला कोरिया के दो नगरीय निकायों के अधिकारी/कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल में भाग लेकर शासन के समक्ष नियमित रूप से वेतन की व्यवस्था करने और अन्य विभागों की भांति नगरीय निकायों में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मांग रखी।
ये हैं मांग
- शासकीय कर्मचारियों की भांति नगरीय निकायों के कर्मचारियों को प्रत्येक माह समय पर वेतन उपलब्ध कराना।
- अन्य शासकीय विभागों की भांति नगरीय निकायो में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करना।
ये मौजूद रहे
इस दौरान ज्ञापन देने वालों मे जिला नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के मनोज पटेल सहायक अभियंता, नरेश कुशवाहा उप अभियंता, अनामिका एक्का उप अभियंता, कौशल यादव राजस्व निरीक्षक, नीतेश जायसवाल तकनिकी सहायक, राजेश कुमार साहू लेखापाल, सौरभ पाल, बलराम प्रजापति, विश्वनाथ कुजूर, बनारसी, साधना साहू सहायक ग्रेड 01, आश्रिता तिर्की, मनोज कुमार, सिकंदर सीदार, कृष्ण बिहारी सहित समस्त नियमित कर्मचारी उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours