हादसे से बचने यहा पर विर्सजन कराना बंद होना चाहिए

कुंड में तैर रहे पिछले वर्ष के विसर्जित मूर्तियो के अवशेष

गौरक्षक अनुराग दुबे ने जिला प्रशासन पर पूर्व कलेक्टर आदेश के बावजूद लगभग एक वर्ष पूरा होने के बाद भी झुमका विसर्जन कुंड का रिटर्निंग वॉल की मरम्मत नही कराई जा सकी है। अनुराग ने कहा कि रिटर्निंग वॉल बनने की तो बात छोड़िए वहां पर साल भर पुराना गणेश पूजा दुर्गा पूजा विसर्जन 10 महिने बाद भी पुराना अवशेष आज भी कुंड में देखा जा सकता है। जिले के पूर्व कलेक्टर ने पिछले वर्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ और बैकुंठपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया था। कि जैसे ही विसर्जन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी उसके बाद टूटे हुए कुंड के रिटर्निंग वाल को बनवाया जाएगा। 15 दिन बाद त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश पूजा और उसके बाद दुर्गा पूजा का विसर्जन इसी कुंड में होना है । किन्तु यहां आज तक किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई । यदि इसका मरम्मत नही कराया जाता तो फिर यहा पर विर्सजन कराना बंद करा देना चाहिए। वर्ना यदि कोई बडी घटना हुई तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours