कलेक्टर ने किया 07 एवं 08 अगस्त को अवकाश घोषित
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुये बच्चो की सुरक्षा के दृष्टि से जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में 07 एवं 08 अगस्त 2024 को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश शिक्षकों, कार्यालयीन स्टॉफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं/सहायिकाओं पर लागू नहीं होगा।
जिले में अब तक 599.8 मि.मी. औसत बारिश
कोरिया में 01 जून से आज तक 599.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तहसील बैकुंठपुर में 558.6, सोनहत में 528.2, पटना में 749.6 एवं पोड़ी बचरा में 562.8, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 32.8, सोनहत में 4.6, पटना में 12.3 एवं पोड़ी बचरा में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

+ There are no comments
Add yours