प्रतिवर्ष करते हैं श्रद्धालुओं को विशाल भोग भंडारा प्रसाद का वितरण

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैकुंठपुर के छुरीगढ़ धाम में तीसरे सावन सोमवार को मेले जैसा माहौल रहा। धाम में हजारो की संख्या में पुरे क्षेत्र से अपने आराध्य के दर्शन के लिए छूरीगढ पहुॅचे। इस अवसर पर बैकुंठपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल के द्वारा धाम में दर्शन के लिए पहुॅचे बीस हजार श्रद्धालुओं को विशाल भोग भंडारा प्रसाद वितरण किया। इस दौरान पर कमेटी के सदस्य सोहन, पिंकू जयसवाल, लाल दास महंत, बाबू जायसवाल, दीनू जायसवाल, जीतू गुप्ता सहित भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours