सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान

बैकुंठपुर।

21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है इसका समर्थन छत्तीसगढ़ के कोरिया और एससीबी जिले में भी एसटी एससी समाज के लोगों ने किया। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ के विरोध में भारत बंद को समर्थन देते हुए कोरिया बंद का आह्वान किया गया है। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक पूरा कोरिया जिला बंद रहेगा। बैकुंठपुर शहर में फैसले के विरोध में रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

क्या बंद रहेगा

भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ सकता है। एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। सरकारी और निजी कार्यालय भी खुले रहेंगे। भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा रहेगा और क्या बंद रहेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी आशंका है कि भारत बंद के दौरान सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ जगहों पर प्राइवेट दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।

ये सेवाएं जारी रहेंगी

भारत बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए माना जा रहा है कि बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours