रविवार की शाम मंदिर परिस में तेज बहाव के साथ प्रवेश किया था
बैकुंठपुर के प्रसिद्ध रमदईया धाम मंदिर के अंदर बीती शाम झुमका जलाशय के वेस्टवेयर से तेजी से निकलता पानी रमदईया धाम में स्थित हनुमान मंदिर में घुस गया। मूसलाधार बारिश होने से यहा तक पानी पहुंच गया। पानी इतना ज्यादा था कि दर्शनार्थियों को तत्काल काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी से यहां के घाट डूबे और मंदिरों में भी पानी घुस गया। वही पर सोमवार को दोपहर तक पानी में कमी आई और जानकारी के अनुसार 10 इंच के आसपास पानी का बहावा मंदिर परिसर में रह गया है।




+ There are no comments
Add yours