बैकुंठपुर और शिवपुर.चरचा के कर्मचारी के साथ किया बैठक
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार की सुबह जिले के दोनो नगर पालिकाओं में समय पर वेतन नहीं मिलने एवं वेतन विसंगति को लेकर नगर पालिका नियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा के कर्मचारियों के साथ संविदा कर्मी की बैठक लिया। बैठक में राजेश सोनी प्रदेश अध्यक्ष नव युक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, संदीप चंद्राकर प्रदेश कोषाध्यक्ष अध्यक्ष नव युक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, शंकर मेश्राम नगर निगम बिलासपुर अध्यक्ष अध्यक्ष नव युक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की मौजूदगी में अरूण शाव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नगरीय निकायों के 6 सूत्रीय मांगो पर विचार करने को पत्र लिखा।
पत्र में मांग किया गया कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में हमेशा की तरह ही वेतन व अन्य समस्या बना हुआ है। 4 से 5 महिना व्यतित हो जाने के पश्चात भी कर्मचारियो का वेतन भुगतान नहीं होता है। नगरीय निकायों के कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन भुगतान सुनिश्चित हो इस पर कर्मचारी हित में हमारी 6 सूत्रीय मांग पर विचार करने किया जाये। मांगो में नगरीय निकायों के कर्मचारियों को प्रतिमाह के 1 तारिख को वेतन भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से सुनिश्चित हो। 2. नगरीय निकायों में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र ही लागू किया जावे। 3. नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवारों को शीघ्र ही संभाग स्तर पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जावे। 4. नगरीय निकायों में कर्मचारियों के पदोन्नति हेतु शीघ्र ही पद सृजन किया जावे। 5. नगरीय निकायों में ठेका पद्धति शोघ्र ही समाप्त किया जावे। 6. नगरीय निकायों के कर्मचारियों को 6 वें व 7वें वेतनमान की एरियर्स की राशि का भुगतान हेतु आदेश प्रसारित किया जावे। 6 सूत्रीय जायज मांगो पर विचार करते हुये आदेश प्रसारित करने का आग्रह किया गया है।

+ There are no comments
Add yours