बैकुंठपुर।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोरिया ज़िला शतरंज संघ के तत्वावधान में 1 सितंबर को आदर्श कन्या विद्यालय बैकुंठपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का गरिमामय उदघाटन शहर के युवा व्यवसायी प्रखर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ। प्रतियोगिता अंडर 15 बालक एवं बालिका, अंडर 11 आयु वर्ग बालक एवं बालिका, अंडर 9 आयु वर्ग बालक एवं बालिका, अंडर 7 आयु वर्ग बालक एवं बालिका, चार वर्गाे में आयोजित की गई। इस स्पर्धा में संभाग के विभिन्न जिलों के लगभग 51 बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । अंतरराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से सम्पन्न हुई स्पर्धा में अंडर 15 वर्ग के लिए 5 चक्र तथा विभिन्न वर्गों के 4 चक्र निर्धारित था, इस स्पर्धा में नगद प्राइज़ के अलावा ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मैच के अंत मे पुरस्कार वितरण समापन के दौरान देवेश जायसवाल बीईओ के मुख्य आतिथ्य में तथा अमृत लाल गुप्ता प्राचार्य कन्या विद्यालय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर कोरिया ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दीपेंद्र यादव, बी मनियन, डॉ सुमित मिश्रा,मंच पर उपस्थित थे। कोरिया शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अपने उदबोधन में बताया कि हम लगातार प्रतियोगिता आयोजित कर रहे है, उन्होंने शतरंज खेल के अनेकों फायदे गिनाते हुए बताया कि शतरंज खेल से मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है बेहतर नागरिक बनने में सहायक होती है। उन्होंने आगे बताया कि निकट भविष्य में हम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता करने जा रहे । जिससे स्थानीय खिलाड़ियो को बड़े मंच का अनुभव मिलेगा।
विजेता खिलाड़ियों को नगद इनाम ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस स्पर्धा में शेषरतन जायसवाल नेशनल आर्बिटर ने चीफ आर्बिटर तथा अंजुम सहायक आर्बिटर ने प्रतियोगिता को निर्विवाद सम्पन्न करवानें में उल्लेखनीय भूमिका निभाया। आयोजक मंडल में सचिव डॉ विजय कुमार जांगड़े, आशीष कुमार गुप्ता, रूप नारायण पांडेय, मनोज पांडेय, संवर्त कुमार रूप, अंजुम, असग़र इमाम, शिवहरी, डॉ गौरवकान्त बड़ेरिया, आनंद कुमार तिवारी , अजय गुप्ता साथ मे शगुफ्ता खानम, इस टूर्नामेंट के डायरेक्टर अब्दुल शमीम रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours