बैकुंठपुर।

जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में अस्पताल अपने प्रबंधन को बेहतर से भी अच्छा करने के लिए हर तरह के कदम उठा रहा है। जिसमें जिला अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियो को कार्य के प्रति सजग बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को स्टार ऑफ द मंथ प्रमाणपत्र प्रदान करने की पहल शुरू की गई है। इस क्रम में, अगस्त माह में सराहनीय कार्य करने वाले ब्रजेश कश्यप, जो सर्जिकल वार्ड और आईसीयू में वार्ड बॉय के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, को स्टार ऑफ द मंथ प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। दूसरी ओर यह सम्मान जिला अस्पताल के सूचना पटल पर फोटो सहित एक महिने तक लगा रहेगा जिससे अच्छा कार्य करने वाला गौरवान्वित और जो लोग सिर्फ मासिक सैलरी के लिए अस्पताल जाते हैं उन्हे शर्म और शबक मिलती रहे और यह समझाया जा सके कि अस्पताल सेवा का केन्द्र है । प्रमाणपत्र सिविल सर्जन द्वारा प्रदान किया गया जो उन्हें और भी अधिक प्रेरित करेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours