मास्टरमाइंड इम्तियाज कई Whats App Group से संचालित करता था Racket
ग्राहको के बताए ठिकाने पर Different देश व प्रदेश की युवतियों को भेजता था
बैकुंठपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेक्स रैकेट पकड़ में गया है। जहा पुलिस को कई नामों से अलग-अलग वाट्सएप पर ग्रुप मिले। जिनमें युवतियों से लेकर युवक शामिल थे। इस ग्रुप में अश्लील चौट्स भी थी। आरोपित ने कबूला कि वह अलग-अलग प्रदेशों और देशों से युवतियों को बुलाता था। पिछले साल पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जबलपुर पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश जबलपुर में वाट्सएप के माध्यम से सेक्स रैकेट संचालित था। यह रैकेट छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का एक युवक चला रहा था। वह वाट्सएप ग्रुप और चौट के जरिए सेक्स रैकेट चला रहा था। स्टेटस में वह युवतियों की फोटो लगाता। ग्राहक स्टेटस देकर उसे मैसेज करते, तो वह ग्राहक के बताए ठिकाने पर युवतियां भेजता। पूरी रकम एडवांस में ली जाती थी। लेकिन रविवार को वह माढ़ोताल पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
इम्तियाज अहमद है पूरे रेकेट का मास्टरमाइंड
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि छत्तीसगढ के कोरिया जिले का निवासी इम्तियाज अहमद सेक्स रेकेट चलाता था। पिछले साल पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से वह फरार था। रविवार को सूचना मिली कि वह ग्रीन सिटी एकता आपर्टमेंट के पास देखा गया है। यह पता चलते ही टीम ने वहां दबिश दी और उसे दबोच लिया। पूछताछ में इम्तियाज ने बताया कि वह वहीं किराए से रहता है।
देश व प्रदेश का युवतियों हैं शामिल
पुलिस टीम ने इम्तियाज का फोन चेक किया, तो उसमें कई नामों से अलग-अलग वाट्सएप पर ग्रुप मिले। वाट्सएप पर ग्रुप में युवतियां ओर युवक शामिल थे। ग्रुप में अलग-अलग प्रदेशों और देशों की युवतियां थीं। ग्रुप में अश्लील चौट्स भी थी। आरोपित ने कबूला कि अलग-अलग प्रदेशों और देशों से युवतियों को बुलाता था। युवतियां एक से दो सप्ताह तक रुकतीं। इस दौरान देह व्यापार करवाता और फिर उन्हें वापस भेज देता था।
नम्बर से एडमिन की पड़ताल
पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि वाट्सएप ग्रुप में साहिल, निखिल, हनी एवं आशू नाम युवक एडमिन हैं। पुलिस उनके मोबाइल नम्बरों के आधार पर उनका पता लगा रही है। पुलिस के अनुसार ग्रुप में कई रिकार्डिग भी मिली हैं, जो पैसों के लेनदेन संबंधित है।

+ There are no comments
Add yours