कहा छात्र-छात्राओं का आधार होगा मजबूत….अच्छे चिकित्सक तैयार करने में मिलेगी मदद

बैकुंठपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी दिवस की पर प्रदेश के सभी 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में भी पढ़ाई होने की घोषणा कर क्षेत्र वासियो को बडा तोहफा दिया है। इस सबंध में बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे हिन्ी भाषी छात्रो को अंग्रेजी की बाध्यता से मुक्ति मिली। अब योग्यता के लिए भाषा बाधक नही बनेगा।
उन्होंने कहा, हमें इस बात की खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2022 में हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की थी, हम उसका क्रियान्वयन करने जा रहे हैं। मातृभाषा में शिक्षा दिए जाने का सबसे बड़ा लाभ होगा ।


श्री राजवाडे ने कहा कि वर्तमान में राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने का सबसे अधिक लाभ हमारे ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को होगा जो अधिकतर हिंदी माध्यम से होते हैं और प्रतिभाशाली होने के बावजूद अंग्रेजी की वजह से उन्हें चिकित्सा पाठ्यक्रम में कुछ दिक्कत आती है। इससे चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं का आधार भी मजबूत होगा और अच्छे चिकित्सक तैयार करने में इससे अधिक मदद मिलेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours