बैकुंठपुर।

मानसून की विदाई 15 दिन बाद हो जायेगी। इस दौरान जिले में 11 मिमी औसत बारिश के एवज में अब तक 970 मिमी बारिश हो चुकी है। रविवार की सुबह से बैकुंठपुर सहित जिले के दूसरे क्षेत्रो बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के गंगा की तराई और उससे लगे बांग्लादेश के पास डीप डिप्रेशन बना है। जिसकी वजह से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के बारिश हो रही है। इस दौरान मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर फिर एक बार कई कोरिया में 24 से 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है।

डीप डिप्रेशन की वजह से बारिश

मौसम विभाग की माने तो पश्चिम बंगाल गंगा की तराई वाले क्षेत्र के साथ ही उससे लगे बांग्लादेश के आसपास एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है, जो पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है। जिसकी गति 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है जो की कोलकाता से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। डीप डिप्रेशन बनने की वजह से जिले में बारिश हो रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours