बैकुंठपुर।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक रेस्ट हाउस बैकुंठपुर में आयोजित की गई। जिसमे आगामी 27 सितम्बर को एक दिवसीय आंदोलन की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । विदित हो कि फेडरेशन में 64 संगठनों के कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित हैं। जिसमे छ.ग. राजपत्रित अधिकारी संघ, समग्र शिक्षक फेडरेशन, शिक्षक फेडरेशन, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, वन कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, आरएमए संघ, सचिव संघ, संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ, सहित लगभग सभी कर्मचारी अधिकारियों के संघ सम्मिलित हुए । सभी पुरजोर तरीके से 27 सितम्बर को एक दिवसीय होने वाले आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया और सभी कर्मचारी अधिकारियों से इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
फेडरेशन के संभागीय संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि शासन बिना आंदोलन किए अपने से डीए नही देने वाली है पूर्व में भी इसका अनुभव किया जा चुका है। जब जब फेडरेशन ने पूर्व में आंदोलन किया तब ही शासन ने डीए की घोषणा की इस बार भी हमे कमर कस कर अपने हक व अधिकार के लिए एक जुट होकर आंदोलन करना होगा ।
शासन कोई भी हो कर्मचारियों का डीए हजम करने की एक प्रथा चल पड़ी है जबकि शासन के चुनावी घोषणा पत्र में स्पष्ट था कि जैसे ही केंद्र डीए की घोषणा करेगी वैसे ही तत्काल राज्य शासन भी डीए कर्मचारियों को देगी किंतु अब 01 वर्ष बीत जाने के बाद कर्मचारी खुद को ठगे महसूस कर रहे है जबकि डीए कोई मांग नही कर्मचारियों का अधिकार है। और हम अपने हक व अधिकार को लेकर रहेंगे चाहे इसके लिए हमे अनिश्चित कालीन हड़ताल ही क्यों न करना पड़े ।

+ There are no comments
Add yours