दोनो चोर आदतन अपराधी, कई मुकदमें हैं दर्ज

बाल सुधार गृह अंबिकापुर भेजे गये दोनो आरोपी

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के चरचा के मंदिर में हुई चोरी में पुलिस को सफलता मिली है पुलिस ने दो चोरो समेत चोरी का सामान बरामद किया। मामले में गत 21 सितम्बर 24 को मंतोष कुमार द्विवेदी, निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी की शिकायत पर चरचा थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी का रिपोर्ट दर्ज किया। आवेदक के अनुसार 19 सितम्बर की शाम जब वे पूजा करने मंदिर गए, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है। भगवान के सिर पर स्थित चांदी का मुकुट और चांदी का छत्र गायब है। किसी अज्ञात चोर द्वारा इन्हें चोरी कर लिया गया है ।
इनकी रिपोर्ट के आधार पर थाना चरचा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(1), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर, विवेचना में लिया। इस दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेहास्पद विधि विरुद्ध बालक क्रमांक 01 को पूछताछ हेतु बुलाया गया। पूछताछ में उसने बयान में स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने साथी विधि विरुद्ध बालक क्रमांक 02 के साथ काली मंदिर के चैनल गेट का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर अंदर घुसे और चांदी का मुकुट तथा छत्र चोरी कर लिया। इन वस्तुओं को आपस में बांट लिया गया। दोनों बालकों के कथनों के आधार पर चोरी किए गए सामान को घटना स्थल के पास ही छिपाने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा दोनों के द्वारा बताए गए स्थान से चोरी का सामान बरामद कर, गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया।

इसके पश्चात, दोनों विधि विरुद्ध बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर, उनके परिजनों को सूचित किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर, उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ दोनों विधि विरुद्ध बालको को बाल सुधार गृह अंबिकापुर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त एक विधि विरूद्ध बालक के विरूद्ध थाना चरचा में पूर्व में चोरी के कुल 03 प्रकरण दर्ज है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours