बैकुंठपुर।
स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण साफ-सफाई कर किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता शपथ दिलाई, उसके उपरांत उन्होंने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान को सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छता दीदी और स्काउट गाइड के बच्चो को कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मानित किया। स्काउट गाइड के छात्र, स्वच्छता दीदी, जिला अस्पताल के सफाई कर्मी ने अपनी सहभागिता दिखाई। इस दौरान कलेक्टर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे, डीईओ जितेंद्र गुप्ता, नगर पालिका सीएमओ संजय दुबे वार्ड पार्षद अन्नपूर्णा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।


+ There are no comments
Add yours