बैकुंठपुर।
गत दिवस जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के पोषण पुनर्वास केंद्र में पोषण में अंतर्गत भर्ती माताओं को रंगोली एवं फूड आइटम्स दिखाकर उनको संतुलित आहार लेने की जानकारी दी गया। पोषण माह कार्यक्रम में तहत जिला अस्पताल बैकुंठपुर में रंगोली बनाकर महिलाओं को पौष्टिक खाद्य पदार्थ के विषय में जानकारी दी गई। जिला अस्पताल के सीएस डॉ. आयुश जायसवाल और जिला अस्पताल सलाहकार प्रियंका कुरिल ने महिलाओ को बताया कि किन खाद्य पदार्थों से कौन से पोषक तत्व मिलते हैं। पौष्टिक आहार और उचित देखभाल के माध्यम से कुपोषण दूर किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ आयुश जायसवाल ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में बेहतर भेजन से पोष्ण दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां को उचित आहार न मिलने की वजह से अक्सर बच्चे कुपोषित हो जाते हैं या फिर जन्म के बाद बच्चे को उचित आहार नहीं मिलने पर वे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। ऐसे बच्चों का पता लगाकर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाता है, जहां उचित देखभाल और पौष्टिक आहार के माध्यम से कुपोषण को दूर करने का प्रयास किया जाता है।
पुनर्वास केंद्र में मिलता है स्पेशल डाइट
पोषण पुनर्वास केंद्र में रखकर इलाज व स्पेशल डाइट तैयार कर दिया जाता है, जिसमें सही मात्रा में कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज तत्व युक्त भोजन, आहार दिये जाते हैं विशेषज्ञ की देख-रेख में रहते हैं। हर दिन फॉलोअप किया जाता है। बच्चे में हो रहे ग्रोथ की हर दिन की रिपोर्ट तैयार की जाती है। विशेष देखभाल से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।


+ There are no comments
Add yours