बैकुंठपुर
प्रदेश के पूर्वमंत्री और बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 31 माओवादियों के मारे जाने पर कहा कि, इच्छा शक्ति हो तो सब हो सकता है, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति है। जवानों को बहादुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई और जल्द ही छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होगा। लगातार इस तरीके की कार्रवाई से पुलिस का मनोबल बढ़ा है।
उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने लक्ष्य रखा है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त किया जायेगा। जिसकी तैयारी भाजपा की प्रदेश सरकार लगातार बस्तर संभाग नक्सलवाद पर आपरेशन कर रहे हैं। श्री राजवाडे ने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार में कानून व्यवस्था की दुर्दशा हुई है। आज सरकार मुस्तैदी से काम कर रही है। सभी घटनाओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो रही है। जहां कहीं भी चूक होगी, सरकार कठोरता से कार्रवाई करेगी। इसके पहले भी हमने बड़ी कार्रवाई की है।

+ There are no comments
Add yours