सरकारी दूकानो पर शराब में मिला रहे पानी और ले रहें किमत भी अधिक
एक दूकान से 5 हजार प्रतिदिन वसूली करने की बात आई सामने
अधिकारी न तो आफिस में मिलते हैं और फोन ही उठाते हैं
बैकुंठपुर।
हमेशा सुर्खियां बटोरने वाला जिले का आबकारी विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार का भी मामला कुछ और नही बल्कि ओवर रेटिंग व कोचियाओं को शराब परोसने से जुड़ा हुआ है। पैसों के लालच और अधिकरियो के में शराब दुकान सुपरवाइजर व सेल्समैन की मिली भगत से समयानुसार ओवर रेटिंग और शराब में पानी की मिलावट को तो अंजाम देकर विभागीय नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
वही पर जिले के जिन सैल्समैनो को सरगुजा संभाग की उडनदस्ता टिम के द्धारा शराब दूकान से रेन्डम सेम्पल टेस्ट किया गया था उसमें 20 फिसद पानी मिलाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में उडनदस्ता टिम के द्धारा 4 से 5 सेल्समैनो के सर पर मिलावट का ठिकरा फाडते हुए उन्हे नौकरी से बाहर कर दिया गया था।
वही पर नाम न छापने के शर्त पर कुछ सेल्समैनो ने बताया कि हमसे शराब में मिलावट अधिकारी ही करवाते हैं। अधिकारियो को प्रतिदिन एक शराब दूकान से 5 हजार नगद और 2 बडी बोतला शराब की चाहिए होती है। जिसे हर हाल में देना होता है। अब बताइये हमारी गल्ती क्या रहती है। किन्तु कार्यवाई सिर्फ हम पर हो गई। अधिकारी साफ निकल जाते हैं। इस सबंध में जानकारी के जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर द्धिवेदी न तो आफिस में मिलते हैं और फोन ही उठाते हैं।


+ There are no comments
Add yours