बैकुंठपुर।
भारत सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ देश के लोग ले रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से लोगों का बहुत खर्चा हो जाता है। इन्हीं खर्चों से राहत देने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लेकर आई थी। इसके तहत लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब भारत सरकार लोगों के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा कार्ड भी बना रही है। यह कार्ड कोई भी बनवा सकता है।
आभा कार्ड के सबंध में जानकारी देते हुए बैकुंठपुर जिला अस्पताल के सीएस डॉ. आयुश जायसवान ने बताया कि भारत सरकार आभा कार्ड के जरिए डिजिटल हेल्थ सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करना चाहती है। हर भारतीय नागरिक घर बैठे ही आभा कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए काई भी आभा कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
भारत सरकार ने आभा कार्ड को डिजिटल हेल्थ सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया है। यह 14 अंकों का एक यूनिक कार्ड है, जिसमें क्यूआर कोड होता है। इसमें आपका मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटली स्टोर होता है। आभा कार्ड आयुष्मान कार्ड की तरह नहीं है। गौरतब हो कि यह आपको फ्री इलाज की सुविधा नहीं देता है।
आभा कार्ड के जरिए इसमें आपकी बीमारियों, इलाज की जगह, दवाइयों, ब्लड ग्रुप और एलर्जी की जानकारी होती है। इलाज के समय आपको अन्य डॉक्यूमेंट्स ले जाने की जरूरत नहीं होती है। आपका काम सिर्फ आभा कार्ड दिखाकर चल सकता है।
ये है तरिका
आभा नंबर बनाएं पर जाकर क्लिक करें।
आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा।
चयनित आईडी (आधार या ड्राइविंग लाइसेंस) का नंबर दर्ज करें।
मैं सहमत हूं के बॉक्स पर टिक करें।
आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करें।
प्रक्रिया पूरी होने पर आपका आभा कार्ड बन जाएगा।
आयुष्मान कार्ड जैसा होता है आभा कार्ड?

+ There are no comments
Add yours