बैकुठपुर।
छठ पव पर गंगा आरती और छठ घाट की साफ सफाई के लिए पूजा समितियो ने कमर कसना शुरु कर दिया है। बैकुंठपुर की जय छठी मैया सेवा समिति, गढेलपारा जामपारा की ओर से भक्तों से आग्रह करते हए कहा गया है कि इस वर्ष छठ पूजा के आयोजन के लिए घाट की सफाई और अन्य तैयारियों करना है। इस सबंध में जानकारी देते हुए प्रभाकर सिंह ने बताया कि बीते र्षे की तरह इस बार छठ महा पर्व पर संध्या एवं सुबह में महागंगा आरती का आयोजन भव्य तरीके बनारस के पंडितों द्वारा किया जाएगा। महाआरती दो घंटे तक चलेगा।

+ There are no comments
Add yours