भाजपा के प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया हुई शुरू, केंद्रीय नेतृत्व ने चंपादेवी पावले सौंपी चुनावी कमान…..भइयालाल राजवाडे ने दिया बधाई……नम्बर में होगा जिला संगठनो का चुनाव

Estimated read time 0 min read

भाजपा के प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया हुई शुरू, केंद्रीय नेतृत्व ने चंपादेवी पावले सौंपी चुनावी कमान

भइयालाल राजवाडे ने दिया बधाई

नम्बर में होगा जिला संगठनो का चुनाव

प्रदेश भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने चार सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा करते हुए खूबचंद पारख को चुनाव अधिकारी बनाया है। तीन अन्य सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें क्षेत्र की पूर्व विधायक चंपादेवी पावले को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैकुंठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाडे ने उनको नियुक्त किये जाने पर बधाई दिया है।

नम्बर में होगा जिला संगठनो का चुनाव

बताया जा रहा है कि 30 अक्तूबर को पार्टी की सक्रिय सदस्यता का अभियान समाप्त होने के साथ ही संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले मंडल और जिला संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रदेश स्तरीय संगठन के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने दिसंबर तक सभी मंडल और जिला संगठन का चुनाव कराने का लक्ष्य है। इसके बाद जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours