पुलिस स्मृति दिवस पर विधायक भइयालाल ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान
उमेश साहू के शहीद होने पर जताया दूख
बैकुंठपुर।
पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले में भी आज पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने पुलिस के अमर शहीदों को बैकुंठपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इन शहीद वीर जवानों को याद किया गया।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बैकुंठपुर के विधायक भईयालाल राजवाड़े, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय प्रधान, कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी, एसपी सूरज सिंह परिहार, एमसीबी एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी।
बता दें 27 अप्रैल 2013 को संतोष एक्का, थाना- तकोड़ी, जिला- कांकेर, 11 मई 2011 को हसनैन अंसारी, ग्राम भेजी, जिला दन्तेवाड़ा सी.आर.पी.एफ. दूसरी वाहिनी, 15 मार्च 2007 को बृजभूषण लाल श्रीवास्तव नौवीं वाहिनी रानी बोदली, जिला- दन्तेवाड़ा, हरकेश प्रसाद 1 फरवरी 2016 को 122वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, पखांजूर ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते व नक्सलियों से बहादुरी से सामना करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इसी तरह 19 अगस्त 2011 को राजेश कुमार पटेल, दूसरी वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भद्रकाली, जिला बीजापुर में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, इन्हें मरणोपरान्त राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त हुआ है।
गौरतलब है कि आज से 64 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में यह पुलिस परेड का आयोजन किया जाता है।
उमेश साहू के शहीद होने पर जताया दूख
इस दौरान बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा कि लेह-लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वीर सपूत उमेश साहू के शहीद होने की अत्यंत हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना हैं कि वे अमर शहीद की पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।



+ There are no comments
Add yours