योगेश शुक्ला बोले भ्रष्टाचार का अडडा बन गया है नगर पालिका……कांग्रेस ने खोला नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा, विरोध में दिया धरना…..कांग्रेसी पार्षद आये सामने

Estimated read time 0 min read

कांग्रेस ने खोला नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा, विरोध में दिया धरना

भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसी पार्षद आये सामने

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान आज मंगलवार को एक दिवस की धरना प्रदर्शन नगर पालिका प्रांगण में किया गया । जिसमें कांग्रेस के सभी पार्षद समेत कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
कांग्रेस का कहना है कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में हो रहे अव्यवस्था जैसे वार्ड की लाईट व सफाई की समस्या, बिना परिषद के सहमति के निविदा की दर स्वीकृत कर टेण्डर जारी करने के संबंध में, नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में पार्षदों के द्वारा सामूहिक 01 दिवसीय धरना किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, आशीष यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष, अन्नपूर्णा सिंह नेता प्रतिपक्ष, मोनू मांझी, मनीष सिंह पार्षद ललिता सिंह, अंकित गुप्ता, राहुल गुप्ता, व रियाजुदीन एवं निर्दलिय पार्षद अभिनेन्द्र सिंह व अरशद इराकी भी शामिल रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours