सोलर प्लांट रामगढ़ से बैटरी चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के रामगढ में सोलर प्लांट से बैटरी चोरी करने वाले 02 आरोपी को पुलिा ने गिरफ्तार किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को रामगढ़ सोलर ऑपरेटर छोटेलाल सूर्यवंशी, निवासी सिंघाड़ीपारा रामगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि, 08 अक्टूबर को रात्रि में प्लांट में ताला लगाकर घर में सोया था, 10 अक्टूबर को ताला खोलकर देखा तो सोलर प्लांट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। प्लांट में लगे 60 नग बैटरी में से 04 नग बैटरी गायब था, किसी अज्ञात चोर द्वारा सोलर प्लांट से 04 नग बैटरी को चोरी कर ले गया है।
रिपार्ट पर थाना सोनहत में धारा 303 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी से पूछताछ कर निशानदेही पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इसी दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर प्रकरण में संदेही देव कुमार सूर्यवंशी उर्फ देव पिता नगीना लाल उम्र 25 वर्ष सा० रामगढ़ को कोरिया पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं पूछताछ किया गया, जिसमें उसने उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने बताया कि वह 08 अक्टूबर के भोर में प्लांट का ताला तोड़कर 04 नग बैटरी निकालकर खेत में छुपाया था। 10 अक्टूबर को अपने सहयोगी राज कुमार के साथ मोटरसायकल से बैटरी लेकर विक्रमपुर आये और जंगल में बैटरी तोडकर उसका तांबा बेच दिये हैं। प्रकरण में आरोपी के निशानदेही पर बैटरी का कवर एवं प्लास्टिक विक्रमपुर जंगल से बरामद किया गया है। प्रकरण के आरोपी देव कुमार सूर्यवंशी उर्फ देव पिता नगीना लाल उम्र 25 वर्ष रामगढ़ एवं राज कुमार अगरिया पिता नवलसाय उम्र 35 वर्ष सिंघाडीपारा के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

+ There are no comments
Add yours