रिहायशी इलाको के पास जंगल में चार दिनो से मौजूद टाइगर……वन विभाग ने संभाला मोर्चा, लोगों में दहशत का माहौल

Estimated read time 1 min read

रिहायशी इलाको के पास जंगल में चार दिनो से मौजूद टाइगर

वन विभाग ने संभाला मोर्चा, लोगों में दहशत का माहौल

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के बैकुंठपुर वनमंडल के बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक गांव के करिब 4 किलो मीटर टाइगर देखा गया है। जिसके बाद उस क्षेत्र में हड़कंप मच गया है लोग परेशान हैं, डरे सहमे हैं, दहशत में हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो टाइगर देखने के लिए अतिउत्साह में हैं। इस दौरान वन विभाग ने अपनी सर्चिंग कैमरो से टाइगर को लेकेशन ले रही है। विभाग ने टाइगर का वीडियो बना लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम ने चौकसी बढ़ा दी है। निगरानी बनाए हुए हैं। जिससे किसी तरह की कोई जन हानी न हो ।

एक गाय और एक भैस को मारा

बैकुंठपुर वनमंडल के उप वनमंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि टाइगर बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र के कटकोना के जंगल में पिछले 4 दिनो से विचरण कर रहा है। इस दौरान एक गाय और एक भैंस को उसने मार कर खा गया। गत 18 अक्टूबर से बना हुआ है। जिसकी निगरानी विभाग के द्धारा किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तुरंत ही वन विभाग की टीम आला अधिकारी, अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने बताया कि लोगों को समझाइस दी जा रही है कि, टाइगर का फोटो वीडियो बनाने उसके नजदीक ना जाएं।

जंगल में आराम फरमा रहा था टाइगर


बैकुंठपुर वनमंडल के वनपरिक्षेत्र बैकुंठपुर के बीट – टेमरी के कक्ष क्रमांक 428, 429 में टाइगर विचरण का ट्रैक कैमरा में रिकॉर्ड किया गया है। विभाग का कहना है कि जगल में आए दिन इस क्षेत्र में जंगली जानवर आते रहते हैं। एक बार फिर से बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में टाइगर देखा गया है। जिसके बाद इस बार पहले से वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ चुकी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours