वैध अरुण शुक्ला 15 को रायपुर में होंगे सम्मान……18 को दिल्ली में रोग मुक्त भारत अभियान में लेंगे हिस्सा

Estimated read time 1 min read

वैध अरुण शुक्ला 15 को रायपुर में होंगे सम्मान

18 को दिल्ली में रोग मुक्त भारत अभियान में लेंगे हिस्सा

बैकुंठपुर ।

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के जाने माने वैद्य अरुण शुक्ला को 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह राजमोहिनी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा । वही पर दूसरी ओर 18 नवंबर को केन्द्रीय आयुष द्धारा प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर प्राकृतिक नुस्खों की मदद से लोगों में अपनी बीमारियों का इलाज करने की चलन को बढ़ावा देने के लक्ष्य से सूर्या फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन के द्धारा रोग मुक्त भारत अभियान के तहत प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा के आधार पर स्वस्थ जीवन जीने को बढावा देने के लिए वैध अरुण शुक्ला को आमंत्रित किया गया है।

विदित हो कि वैद्य अरुण शुक्ला क्षेत्र के जाने-माने वैद्य है जो पूरे छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के द्वारा इलाज के लिए विख्यात हैं पास असाध्य रोगों के मरीज पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के प्रांतों से जैसे उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के मरीज भी इनके पास ईलाज करवाने के लिए आते हैं पूर्व में जिन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बैकुंठपुर कोरिया के कलेक्टर एवं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल असम के राज्यपाल के द्वारा भी इन्हें सम्मनित किया जा चुका है।

गत दिनो वैद्य शुक्ला के द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति का आयुर्वेद एवं जड़ी बूटियों से इलाज किया गया। जिससे भारत के उपराष्ट्रपति ने वैद्य श्री शुक्ला की आयुर्वेद जड़ी बूटियां से इलाज करने पर भरपूर प्रशंसा की एवं आयुर्वेद एवं जड़ी बूटियां से इलाज करने को बढ़ावा देने की भी बात कही ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours