बाध की मौत पर बरेली से जाच रिपोर्ट पर डीएफओ बोली सोमवार को आयेगी….मिडिया में चल रही रिपोर्ट की जानकारी से किया इंकार

Estimated read time 0 min read

बाध की मौत पर बरेली से जाच रिपोर्ट पर डीएफओ बोली सोमवार को आयेगी

मिडिया में चल रही रिपोर्ट की जानकारी से किया इंकार

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के कोरिया वन मंडल के सोनहत वन परिक्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व बाघ की मौत के मामले मृत बाघ के बिसरा की जांच को उत्तर प्रदेश के बरेली में जांच हेतु भेजा गया था । जिसमें शुक्रवार को मीडिया में मृत बाघ की जांच रिपोर्ट आने की खबरें चली । खबरो के अनुसार बाघ के पसली की तीन हड्डियां टूटने से उसकी मौत होना बताया जा रहा है। बाघ की जांच में किसी प्रकार की जहर देने की बात जांच रिपोर्ट में नहीं होना बताया जा रहा है । जबकि इस संबंध में हमने कोरिया वन मंडल के वन मंडलाधिकारी प्रभाकर खलखो से बात की तो उनका कहना था कि सोमवार को रिपोर्ट आएगी । तभी इस संबंध में हम आपको जानकारी दें सकेगे। जब उनसे मीडिया में चल रही खबरों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours