रेवा यादव ने पटना में लोगो को दिया सरकार की योजनाओ की जानकारी
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं बैकंठपुर विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों ने नगर की जनता को प्रदेश और केन्द्र सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धि, योजनाओं विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मतदाताओं ने इस जनसंपर्क रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रत्याशियों ने भरोसा दिया। भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी एवं पार्षदो के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलकर अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होने कहा कि भाजपा जनता के प्रति समर्पित सक्रिय भूमिका में रहती हैं उनके उम्मीदवारो के विजयी होने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। जनसंपर्क अभियान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल मजबूत होता दिख रहा है।


+ There are no comments
Add yours